फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा विवि में हंगामा: बीए- एलएलबी छात्रों का हाईवोल्टेज ड्रामा

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष में फेल होने से नाराज कई छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गया। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी किया गया। इसके बाद अधिकांश विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया। रिजल्ट में सुधार कराने के लिए कई बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्र का कहना है कि रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी परिणाम में सुधार नहीं होने से वह परेशान था। इसी नाराजगी में वह विश्वविद्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना के बाद परिसर में हलचल मच गई। छात्र की मांग और विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें