फतेहाबाद। बाह रोड बाईपास पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। भागने के प्रयास में ट्रैक्टर का अगला एक पहिया वृद्ध के सीने के ऊपर से निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया।