फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक।

बाह। चंबल सफारी, होलीपुरा की हवेलियां एवं बटेश्वर के मंदिर देखने के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति, खान-पान एवं परंपराएं लुभाने लगी हैं। रविवार को जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक होली चौराहे पर पहुंचे तो कढ़ाई में बनती लच्छेदार और मलाईदार रबड़ी को देख कर उनके पैर ठिठक गये। अपने गाइड प्रदीप जैन से रबड़ी के बारे में जाना और स्वाद लेना नहीं भूले। यहीं पर उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी, जलेबी खाई। जेनिफर, एनी, मेल्कम, एलिश तारीफ करते हुए आगे बढ़े तो घूमते चाक पर बनते हुए दीये देख कर ठिठके। गाइड प्रदीप जैन एवं गजेन्द्र सिंह डांगर ने उन्हें बताया कि दीपावली पर घर को रोशन करने के लिए दीये बनाए जा रहे हैं। लक्ष्मी और गणेश की पूजा में दीये जलाए जाएंगे। ग्रामीण संस्कृति को करीब से देख कर बेहद उत्साहित दिखे पर्यटकों ने तस्वीरें अपने कैमरों में कैद की। लौटे तो रास्ते में तिरपाल पर बाजरा सूखता हुआ देखा तो फोटो खींचने लगे। गाइड ने बताया कि अन्नश्री में बाजरा शामिल है। सर्दियों में स्थानीय लोग सरसों का साग और बाजरे की रोटी का जायका लेते हैं। बाजरा के आटे में तिल की टिक्की बनाकर खाते हैं। देशी खान-पान के बारे में जानकर खूब प्रभावित हुए। दोनों गाइडों ने बताया कि चंबल सफारी एवं बटेश्वर के मंदिर देखने आए थे। जरार में ग्रामीण संस्कृति और परिवेश ने उन्हें खूब प्रभावित किया है। बेटियां बोली, वेलकम इन इंडिया, ली सेल्फी, चहके विदेशी मेहमान- जरार भ्रमण के दौरान गलियों में बेटियों नेंसी, राधिका, बिट्टो, अंशू, कोमल आदि ने पर्यटक दल का वेलकम इन इंडिया बोल कर अपनी ओर ध्यान खींचा। पर्यटक दल रुका तो बेटियों ने उनके साथ सेल्फी ली। बेटियों से घुली मिली जेनिफर, एनी ने छोटे बच्चों के साथ हाथ मिलाया। छोटे बच्चों ने भी हेलो बोल कर उनका स्वागत किया। चाक पर दीये बना रहे रामदास के परिवार की बच्ची को अपने पास बुलाया और उससे हाथ मिलाया। बच्चों से मिले अपनेपन से विदेशी सैलानी बेहद रोमांचित दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें