फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थार सवारों ने रंगबाजी में की गाली गलौज, प्राथमिकी

आगरा के चित्राहाट के कचौराघाट गांव में शनिवार शाम को घर पर गाली-गलौज करने के विरोध पर थार सवारों ने हमला कर दिया। पीड़ित मनीष कुमार ने डर के कारण दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई और बाद में चित्राहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। शनिवार शाम करीब 5 बजे मनीष कुमार घर के अंदर थे, तभी अनिल कुमार, उनके बेटे यशपाल एवं ललित कुमार और करतार सिंह थार से आए और घर पर गाली-गलौज करने लगे। जब मनीष कुमार ने दरवाजे पर आकर इसका विरोध किया, तो हमलावर आक्रामक हो गए। डर के कारण मनीष कुमार ने दरवाजा बंद कर लिया, जबकि हमलावर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 112 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर चले गए थे। चित्राहाट पुलिस ने मनीष कुमार की तहरीर पर अनिल कुमार, उनके बेटों यशपाल और ललित कुमार, तथा करतार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और चित्राहाट पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें