फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी की वारदात न रोक पाने पर थाना प्रभारी को हटाया

आगरा के अछनेरा में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं की वजह से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार वर्मा चंदेल पर गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया। उनके स्थान पर अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात एसआई कुलदीप कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप कुमार पूर्व में फिरोजाबाद में एसओजी प्रभारी रहे। वर्ष 2020 में फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की माैत हुई थी। आरोप लगा था कि शराब माफिया से महीनेदारी ली जाती है। विजिलेंस ने जांच के बाद दिसंबर 2023 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन थाना प्रभारी खैरगढ़ मुस्तकीम अली सहित 10 लोग नामजद किए थे। इनमें एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह भी शामिल थे। तब वो एसओ बरहन थे। उन्हें थाने से हटाया गया था। बाद में साक्ष्यों के अभाव में कुलदीप सिंह का नाम मुकदमे से निकल गया। अन्य के खिलाफ आरोपपत्र लगाया गया। उनका थाना प्रभारी की एप्रूव्ड लिस्ट में नाम था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें