पिनाहट। थाना पिड़ौरा क्षेत्र के रामपुर चंद्रसैनी गांव निवासी कृष्णा ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह आलोक सिंह के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी पति आलोक, सास कविता, ननद महक, ननद पूजा, ससुर दिनेश और बिचौलिया पवन सिंह बुलेट बाइक और एसी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।