आगरा में रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ ने शिक्षक दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मधु नगर को रंगाई-पुताई के लिए 390 लीटर पेंट दिया है। अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह सोबती ने बताया कि 16 शिक्षकों को सम्मानित भी किया है। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता ने क्लब का आभार जताया। कार्यक्रम में नरेश सूद, अमिताभ, डॉ प्रांजल माहेश्वरी, बीसी चौरसिया, एसपी कपूर, मुरारीलाल, राज बंसल, एनके पांड, एसएस भारती मौजूद रहे।