फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत, छह घायल

आगरा-मथुरा हाईवे पर अरतौनी के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर में लगे पानी के टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों और ट्रैक्टर चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। रोडवेज बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर आगरा आईएसबीटी आ रही थी। वहीं, पानी का टैंकर रुनकता की ओर से मेट्रो निर्माण कार्य के लिए पानी लेकर जा रहा था। अरतौनी के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीरों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में बबलू, सोनी, तारावती (निवासी छाता), अमरनाथ द्विवेदी, रश्मि द्विवेदी (निवासी कानपुर), निखिल (निवासी मथुरा) और गुड्डी (निवासी अछनेरा) शामिल हैं। इसके अलावा, घटना में ट्रैक्टर चालक धीरज भी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद आगरा-मथुरा हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें