फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उफनाया बंधा, पानी में डूबी सड़क; कई गांवों का कटा संपर्क

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र का डूंगरवाला, नगला दूल्हे खां मार्ग कई किलोमीटर तक पानी में डूबा हुआ है। सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी होने के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है। जिससे लोगों के आवागमन की परेशानी बढ़ गई है। यह खेरागढ़, जगनेर क्षेत्र के सैकड़ों गांव के ग्रामीणों के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचने का मुख्य रास्ता है। सड़क पर पानी आने से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर खेरागढ़ पहुंचना पड़ रहा है। बता दें, राजस्थान की तरफ से और बीते दिनों हुई लगातार बारिश से बंधा में पानी की आवक बढ़ गई है। बंधा पूरी तरह उफान पर है। हालांकि प्रशासन ने बंधा के गेट खोल दिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पानी में करीब आधा दर्जन गांव के सैकड़ों बीघा खेत भी पानी में डूब हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें