फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जैंगरा में रालोद का शक्ति प्रदर्शन, नेताओं ने किसान हितों और पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से आयोजित स्वाभिमान सभा में नेताओं ने स्वाभिमान, किसान हितों और पार्टी की मजबूती का संदेश दिया। इस सभा में भरतपुर से आए रालोद विधायक ने कहा कि जैंगरा से निकला जयकारा केवल ब्रज क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गूंजेगा। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की बात आई है, इसलिए स्वाभिमान सभा का आयोजन हो रहा है। वक्ता ने कहा कि वे पूर्वांचल से आते हैं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के चाहने वालों की बड़ी संख्या देखकर उन्हें यहां आने पर गर्व महसूस हो रहा है। रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। वहीं, तेजपाल सिंह ने कहा कि इसी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठी थी। यहां के लोगों ने काला पानी की सजा तक झेली, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने इस धरती को करिश्माई बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें