फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फेंके हुए फूलों से परफ्यूम, ड्रिप खत्म होने पर मोबाइल पर मिलेगा संदेश

आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों के लिए जिला स्तरीय नव परिवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ घर से अपना स्टार्टअप शुरू करने वाली महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े कई नए प्रयोग और तकनीकी नवाचार प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में सेंट जॉन्स कॉलेज की छात्रा आकृति ने मंदिरों में जलाए जाने वाले दीपकों और पूजा के बाद फेंके जाने वाले फूलों के उपयोग से परफ्यूम बनाने का तरीका प्रस्तुत किया। उनका नवाचार धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों को उपयोगी उत्पाद में बदलने पर आधारित था। वहीं, जीडी गोयनका के लैब असिस्टेंट ने अस्पतालों में मरीजों को लगने वाली ड्रिप से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए एक उपकरण तैयार किया। इसमें ड्रिप खत्म होने के करीब पहुंचने पर संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर संदेश पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे समय रहते ड्रिप बदली जा सकेगी और मरीज के परिजनों या अस्पताल के स्टाफ को लगातार निगरानी रखने की जरूरत कम होगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और नव प्रवर्तकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार किए गए विभिन्न मॉडल और उत्पाद प्रदर्शित किए। आयोजन में प्रतिभागियों के नवाचारों को विशेषज्ञों ने देखा और उनके उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें