फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमृत भारत योजना के कार्यों का पीसीएसओ ने लिया जायजा

आगरा में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे राघवेंद्र के शर्मा ने रविवार को आगरा मंडल के राजा की मंडी एवं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। राजा की मंडी स्टेशन पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे नव निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यात्रियों की सुविधाओं और संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता सहित संबंधित शाखा अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन परिसर और विभिन्न यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों को विकास कार्यों में संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। यात्री सुविधा और संरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें