आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसेस एवं आगरा नगर निगम के सहयोग से आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन के चतुर्थ संस्करण के प्रचार-प्रसार के लिए आज रविवार सुबह पहली प्रोमो रन का आयोजन किया गया। खेलगांव, दयालबाग से शुरू हुई पांच किलोमीटर की इस प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ और फीता काटकर शुभारंभ खेलगांव के ट्रस्टी उमेश चंद गुप्ता, मीरा गुप्ता एवं प्रबंधक दीपक मारू ने किया। मैराथन में धावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।