फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एमबीबीएस-बीडीएस की 850 सीटों पर प्रवेश, 516 हैं खाली

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी काउंसिलिंग में एमबीबीएस और बीडीएस की 850 सीटों पर प्रवेश हो गया है। सोमवार को काउंसिलिंग का अंतिम दिन है और अभी 516 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में अगले चरण में काउंसिलिंग की तिथि और बढ़ाने की उम्मीद है। नीट यूजी काउंसलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि 14 सितंबर को काउंसिलिंग का अंतिम दिन है। यहां एसएन मेडिकल कॉलेज, मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज और फिरोजाबाद के एफएच मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस-बीडीएस की 1366 सीटों पर बीते आठ सितंबर से काउंसिलिंग चल रही है। अभी इन कॉलेजों में 850 सीटों पर प्रवेश हो गया है। सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण भीड़ अधिक हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें