फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के फतेहपुर सीकरी के नगला सराय के ग्राम नगला वंजारा में शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर जा रही महिला के कान से बाइक सवार कुंडल खींच कर भाग निकला। घटना में महिला के कान में चोट भी लग गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार नगला वंजारा निवासी गंभीर सिंह की पत्नी बबीता 25 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे खेतों की ओर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए एक व्यक्ति ने उनके कान से कुंडल खींच लिए और मौके से फरार हो गया। कुंडल खींचे जाने से महिला के कान में चोट लगने की भी बात शिकायत में कही गई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास बाइक सवार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। उक्त मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें