फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू करेंगे कथा, चार्टर प्लेन से पहुंचे संत; बैंडबाजे और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

23 वर्ष बाद एक बार फिर ताजनगरी संत मोरारी बापू की रामकथा के अमृत वचनों से सराबोर होने जा रही है। 15 से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में होने वाली नौ दिवसीय रामकथा के लिए सोमवार को मोरारी बापू आगरा पहुंच गए। खेरिया हवाई अड्डे से फतेहाबाद रोड स्थित करुणानिधान परिवार के सदस्य ललित गुप्ता के आवास पहुंचने पर बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गुजरात से चार्टर प्लेन से सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे बापू के आगरा आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वागत के लिए पहुंच गए। बापू के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें