फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पोखर में मिला शव

आगरा के थाना एकता क्षेत्र के कलाल खेडि़या गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को महिला लक्ष्मी पत्नी स्व. किशोरीलाल का शव गांव स्थित पोखर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई दयाशंकर ने थाना एकता में तहरीर दी। बताया कि बहन लक्ष्मी बृहस्पतिवार को अपनी बहन से मिलने आई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के पोखर में शनिवार शाम को मिला। बताया कि करीब छह माह पहले लक्ष्मी के पति किशोरी लाल की मौत हो गई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। परिजन ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या करने के बाद शव पोखर में फेंका गया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें