पुलिस ने सोने की चेन छीनने की वारदात में शामिल एक आरोपी को सौभरी वन के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हजारों की नकदी, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार सुबह पुलिस टीम ने सौभरी वन पार्किंग के पास से चेन स्नैचिंग के आरोपी आगरा के जगदीशपुरा, सारदा विहार निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चेन छिनैती के आरोपी ने बताया कि 29 जुलाई को उसका साथी दिल्ली निवासी सुमित बाइक चला रहा था तभी राजस्थान के श्रद्धालु अभिषेक मिश्रा के गले से 20ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर भाग गए और चेन को बेच दी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि दीपक के साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।