फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला अस्पताल में मशीन नहीं हुई ठीक, एक्सरे के लिए परेशान हो रहे मरीज

आगरा के जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। पोर्टेबल मशीन से गंभीर मरीजों के ही एक्सरे किए जा रहे हैं। इससे 60 फीसदी मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं। एक्सरे मशीन तीन दिन से खराब है। इसका पार्ट खराब हो गया है। ऐसे में चिकित्सकों से सामान्य स्थिति में एक्सरे पर्चा पर लिखने से मना किया गया है। अभी गंभीर मरीजों के ही एक्सरे किए जा रहे हैं। इसके चलते पोर्टेबल मशीन से औसतन रोजाना 60-80 मरीजों के ही एक्सरे हो रहे हैं। डिजिटल मशीन ठीक होने पर 200-250 मरीजों के एक्सरे होते थे। ऐसे में 60 फीसदी से अधिक मरीज बिना जांच के ही लौट रहे हैं। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि मशीन को ठीक कराने के लिए 9 सितंबर को ही कंपनी को बोल दिया है। इसका एक पार्ट विदेश से आना है, इसके चलते देरी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें