आगरा में पूरे शहर में ड्राई डे के दिन शराब की दुकानें बंद थीं। आरोप है कि पश्चिमपुरी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शराब की दुकान के पास से शराब बेची गई। लोगों ने मामले का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया है। शराब बिकने और खुलेआम सड़क किनारे ओपन बार चलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने जानकारी कर कार्रवाई की बात कही है।