फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लेखपालों ने आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को फतेहाबाद और किरावली तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी आठ सूत्री मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संघ के फतेहाबाद तहसील अध्यक्ष रामनरेश त्यागी ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। सरकार के ध्यान न दिए जाने के कारण उन्हें मजबूरी में यह प्रदर्शन करना पड़ा। उनकी प्रमुख मांगों में दस वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड पे का प्रारंभिक वेतनमान और वेतन विसंगति दूर करना, अंतरमंडलीय स्थानांतरण शुरू करने, चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर स्थायीकरण में तेजी लाने, भत्तों में वृद्धि करने की मांगें शामिल हैं। फतेहाबाद में सूरजपाल, रवि गोस्वामी, अनिल कुमार, राधाकृष्ण, दीपक मौर्य, मोहित कुमार, अलका यादव और किरावली में तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंत्री मनोज रावत, इंद्रवीर सिंह, सौरभ पचौरी, दीक्षा कुशवाह, धर्मेंद्र रावत, तुकमान सिंह और चांदनी कौसर मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें