आगरा। कमिश्नरेट की 208 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का डाटा गूगल के साथ साझा किया गया है। गूगल मैप्स से वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर 500 मीटर पहले अलर्ट मिलेगा। आवाज के साथ लोकेशन भी दर्शाया जाएगा। ऐसे ही प्रयासों से ड़क हादसों में 15.4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।