फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आटा चक्की संचालक से मामूली विवाद में मारपीट

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव रायभा में आटा चक्की संचालक से मामूली विवाद के चलते मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित जगन्नाथ ने थाना अछनेरा में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार देर शाम जगन्नाथ के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि एक पड़ोसी अपने घर से गेहूं का कट्टा लेकर उनकी चक्की पर पहुंचा। पीड़ित ने घर में कार्यक्रम होने की बात कहते हुए उसे अगले दिन गेहूं लाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने जगन्नाथ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें