फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में पहली राजकीय महिला पॉलिटेक्निक तैयार, फैशन-टेक्नोलॉजी और होटल मैनेजमेंट होंगे कोर्स शुरू

Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 04:54 PM IST

छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रोहता में पहली राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है, जिसमें बालिकाओ के लिए फैशन टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। 1941.51 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन का क्षेत्रफल 1684.49 वर्गमीटर है। नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 50 एकड़ में फैले महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। यहां छात्राओं को पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल और तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए आईसीटी लैब भी बनकर तैयार हो चुकी है। कॉलेज में शुरू होने वाले पाठ्यक्रम छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फैशन टेक्नोलॉजी के जरिए छात्राओं को डिजाइनिंग और इससे जुड़े तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि फार्मेसी के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। वहीं , होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर छात्राएं होटल इंडस्ट्रीज में करियर बना सकेंगी। महिला पॉलिटेक्निक शुरू होने से जिले की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। आईसीटी लैब के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल तकनीक से भी जोड़ा जाएगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें