फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, झुलसे वृद्ध दंपती

लादूखेड़ा। क्षेत्र के मजरा लच्छीपुरा में रविवार शाम को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। दंपती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाटा देवी(65) पत्नी बीरी सिंह रविवार शाम रसोई में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में अचानक आग लगने से वह झुलस गईं। पत्नी की चीख सुनकर पति वहां पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। इसमें वह भी झुलस गए। वृद्ध दंपती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार आग को बुझाया। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें