फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईएमए आगरा की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, डॉ. रजनीश मिश्रा बने अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आगरा शाखा में पहली बार अनूठी पहल हुई। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध तय हो गई है। डॉ. रजनीश मिश्रा निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज सचिव और डॉ. करण रावत कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इनका जल्द शपथ ग्रहण कराया जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि 2026-27 सत्र की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई है। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। कुछ पदों पर विरोध था, जिन पर भी सहमति बन गई है। इसमें राज्य कार्यकारिणी और वर्किंग कमेटी में 34-34 सदस्य हैं। अध्यक्ष आईएमए-एएमएस के एक पद के लिए डॉ. सीआर रावत और डॉ. योगेश सिंघल दावेदार हैं। इन दोनों में भी सहमति बना ली जाएगी। अब 27 को होने वाले मतदान की जरूरत नहीं है। चुनाव कार्यकारिणी में डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित ने देर शाम कार्यकारिणी पर मुहर लगाकर आईएमए भवन पर सूची चस्पा कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें