फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डाॅ. नरेंद्र शुक्ला और डॉ. शेफाली बनीं सचिव

आगरा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट एलुमनाई एसोसिएशन का 2026-29 सत्र के लिए चुनाव हो गया है। इसमें डॉ. नरेंद्र शुक्ला अध्यक्ष और डॉ. शेफाली मजूमदार सचिव चुनी गईं। डॉ. गुंजन प्रकाश उपाध्यक्ष और डॉ. अमित सिंह संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम और संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह बनीं। हरीपर्वत स्थित होटल में हुए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. अनु जैन, डॉ. अंजना तिवारी, डॉ. संचित गुप्ता, डॉ. प्रेमा उपाध्याय, डॉ. ईशान यादव, डॉ. ऋषभ चंद, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. सिम्पी राजपाल, डॉ. पंकज यादव और डॉ. कौस्तुभ साने हैं। चुनाव संचालन समिति के सदस्य डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. एसके सत्संगी, डॉ. प्रदीप साने, डॉ. संजीव सक्सेना की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें