ढाबा संचालक के भतीजे ने हर महीने चौथ मांगने, मारपीट, गाली-गलौज देने और दलित उत्पीड़न का आरोप लगाकर दो युवकों के खिलाफ अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश एससी-एससी एक्ट शिव कुमार ने दयालबाग निवासी पवनीत अरोरा और गोविंद अरोरा को 25 सितंबर को तलब करने के आदेश दिए। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पदी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा मनोज के साथ भगवान टॉकीज पर ढावा चलाते हैं। कई दिनों से दयालबाग निवासी पवनीत अरोरा परेशान कर रहा था। कारण पूछने पर उसने कहा कि तुम ढाबे पर लोगों को बैठकर शराब पिलाते हो। विरोध पर ढाबा बंद कराने की धमकी दी। कहा कि उसे हर दिन एक हजार रुपये देने होंगे। आरोप लगाया कि 19 नवंबर, 2025 को पवनीत और गोविंद अन्य लोगों के साथ आए। वीडियो बनाने लगे। उस दौरान ढाबे पर महिलाएं भी खाना खा रही थीं। विरोध करने पर गाली-गलौज देकर जातिसूचक शब्द बोलकर जलील करने लगे। इसके बाद जाने से मारने की धमकी देकर चले गए।