आगरा में ग्रीन गैस के ग्राहकों को निशाना बनाकर हो रही साइबर ठगी रोकने के लिए डीसीपी साइबर अपराध आदित्य कुमार ने पहल की है। उन्होंने ग्रीन गैस लिमिटेड के आगरा प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर ग्राहकों को साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए कहा है।