फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक के लापता होने के लगाए पोस्टर

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र पहले कुलपति कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कुलपति के नहीं मिलने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के भी कार्यालय में नहीं मिलने पर छात्रों ने उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिए। पोस्टर पर परीक्षा नियंत्रक को ढूंढकर लाने वाले के लिए 11 रुपये का इनाम घोषित किया गया। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में न मिलने पर छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें लापता बताते हुए पोस्टर लगाए और 11 रुपये का इनाम रखने का ऐलान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें