फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आग में जिंदा जलकर कोचिंग संचालक की माैत, घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

आगरा के सिकंदरा आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार की सुबह दस बजे घर से धुआं निकलता देखकर काॅलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मरने वाले कोचिंग संचालक की पहचान विनय बोस पुत्र मनोरंजन बोस निवासी छत्तीसगढ़ जगतपुर के रूप में हुई है। विनय और उनके भाई सुनील बोस फरवरी 2026 से किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। दोनों मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घर से धुआं उठते देखा तो शक हुआ। गेट खटखटाने पर भी अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस माैके पर पहुंची तो घर के अंदर विनय बोस मृत पड़े हुए थे। उनकी जिंदा जलकर माैत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर कोचिंग का संचालन करते थे। पुलिस ने जब उनके भाई के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह भी बंद मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें