फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर चले लाठी-डंडे, तीन घायल

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के उंदेरा गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने पर शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, उंदेरा निवासी कृष्णवीर पुत्र हरि सिंह और सुनील पुत्र महाराज सिंह के पक्षों के बीच शुक्रवार शाम खेत से ट्रैक्टर निकालने पर कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन शनिवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से कृष्णवीर तथा दूसरे पक्ष से सुनील और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शांत कराया। इसके बाद घायल थाने पहुंचे। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें