फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, आठ पर प्राथमिकी

आगरा के शाहगंज के सराय ख्वाजा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने अपनी ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि विवाद महेश, उसके बेटे शनि और राजीव, उसके बेटी दीपू, बेटी गीता और मान सिंह के बीच हुआ। बताया गया है कि पहले बच्चों में कहासुनी हुई। इसकी जानकारी पर बच्चों के परिजन आ गए। उनमें गाली-गलाैज के बाद मारपीट होने लगी। सभी घरों से लाठी डंडे ले आए। बाद में पथराव भी करने लगे। गली में ईंट-पत्थर बिखर गए। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि एसआई शक्ति राठी की तहरीर पर महेश, शनि, अरविंद, शिवम, राजवीर, दीपू, गीता और मान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह घरों से भाग गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें