आगरा के पिनाहट क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत उपखंड अधिकारी रवि प्रताप के नेतृत्व में अर्जुनपुरा, विप्रावली और पिनाहट टाउन क्षेत्र में चेकिंग की गई।टीम को आठ लोग बिजली चोरी करते मिले। टीम ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। टीम में सौरभ, दिलीप, हीरा, रोहित और अभिषेक आदि विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।