फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांड़ के हमले में किसान के पेट में घुसा सींग, बाहर निकल आईं आंतें

आगरा के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव गुर्जर घाट में रविवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहा किसान सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड़ का सींग पेट में घुसने से उसकी आंतें बाहर निकल आईं। गुर्जर घाट निवासी राजेश (33) पुत्र बैजनाथ रविवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आवारा सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने राजेश को सींग से उठाकर पटक दिया और उसका सींग पेट में घुस गया। गंभीर चोट लगने से उसकी आंतें बाहर निकल आईं। राजेश की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल राजेश को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणो ने आवारा सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें