आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों में आरोपी प्रवीण सिसौदिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे और निशानदेही से चोरी की तीन बाइकें, लॉक तोड़ने वाला सूआ, मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 13 सितंबर को जीजी नर्सिंग होम के पीछे और संजय पैलेस मैक्स मॉल के पीछे से बाइक चोरी हुई थी। प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रवीण को ट्रांसपोर्ट नगर बस अड्डे के पीछे से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने साथी गोलू के साथ बाइक चोरी करना और राहगीरों को कम कीमत में बेचना बताया। उसकी निशानदेही पर खराब ट्रकों की बॉडी के पीछे छिपाई गई दो बाइकें बरामद की गईं। इनमें एक बाइक चोरी का मामला थाना ट्रांस यमुना में दर्ज बताया गया है। गोलू की तलाश की जा रही है।