आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा के मजरा नगला लालदास निवासी जगदीश शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सुनील के साथ बाइक से बिचपुरी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में आया था। जगदीश काम से बैंक के अंदर चला गया। करीब आधे घंटे बाद बैंक से बाहर आने पर जगदीश को बाइक गायब मिली। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।