फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर सड़क किनारे रखे ड्रम से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे करीब हुआ। थाना शमसाबाद के गोपालपुरा वार्ड नंबर चार निवासी मौसिम पुत्र अमालुद्दीन ने बताया वह रविवार को अपनी मां ऐसाना के साथ बाइक से सिरसागंज स्थित ननिहाल जा रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32.800 पर सड़क किनारे रखे ड्रम से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में वह और उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को शमसाबाद ले गए। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया हादसे में घायल मां बेटा को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें