फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'देश में दलितों के उत्पीड़न के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है, अखिलेश यादव बोले- अपराधियों पर नहीं हो रही कार्रवाई

आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दलित समाज के उत्पीड़न के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में दलितों के उत्पीड़न के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। अखिलेश यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन संस्थानों में युवाओं का भविष्य बनता है, उन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 'पीडीए' और दलित समाज के प्रोफेसर नहीं हैं, जो कि समाज के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग डराते और धमकाते हैं, समय-समय पर लाठी निकालते हैं, इस बार उनकी लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा। उन्होंने इसे बदलाव का संदेश बताते हुए युवाओं और छात्रों की भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें