फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'संविधान रहेगा तभी सम्मान, अधिकार और लोकतंत्र बचेगा', अखिलेश यादव बोले- 200 मूर्तियां तोड़ी जा चुकी हैं

आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में भेदभाव हुआ है और प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अन्याय उत्तर प्रदेश में हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 200 मूर्तियां तोड़ी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अखिलेश यादव ने इस बात पर जोर दिया कि पहले बाबा साहेब के हाथ में मौजूद संविधान की किताब पर हमला किया जाता है और फिर उनके विचारों पर। उन्होंने कहा कि संविधान रहेगा तभी सम्मान, अधिकार और लोकतंत्र बचेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें