सैंया। ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 60 वर्षीय वृद्ध को बीरई चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 6 बजे करीब हुआ। गांव बीरई निवासी राकेश सिंह (60) घर से ग्वालियर हाईवे पर टहलने के लिए निकले थे। हाईवे स्थित बीरई चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें राैंद दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सुनील ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।