मलपुरा। सोमवार सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली कक्षा दसवीं की 14 वर्षीय छात्रा छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची।काफी देर तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई,उन्होंने रिश्तेदारों और छात्रा की सहेलियों के यहां फोन कर जानकारी ली और आसपास के इलाकों में भी काफी तलाश की,लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने छात्रा की तलाश में मलपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। परिजनों के मुताबिक छात्रा सोमवार सुबह करीब आठ बजे विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी,विद्यालय की छुट्टी होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है,पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की टीमें भी गठित कर दी गई हैं।