फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: दरी पर बैठ गए विधायक, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मंच पर आने के लिए जोड़े हाथ

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नाहन Updated Sun, 12 Jun 2022 09:57 PM IST

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिरमौर दौरे पर पहुंचीं प्रतिभा सिंह के समक्ष भी सिरमौर कांग्रेस के बीच चल रहे मतभेद व गुटबाजी छिपी नहीं रह सकी। इस दौरान शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान अपने समर्थकों के साथ मंच की बजाय लोगों के बीच दरी पर बैठ गए। प्रतिभा सिंह ने उनसे मंच पर आने का आग्रह किया, हाथ जोड़े। कई बार यह भी कहा कि आप अगर मंच पर नहीं आएंगे तो वह भी दरी पर उनके साथ बैठेंगी। इस बीच प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम छोड़ वापस जाने की भी बात कह दी। साथ ही कहा कि यह सिरमौर की संस्कृति नहीं है। इसके बाद हर्षवर्धन चौहान मंच पर पहुंचे तो एक ही कुर्सी खाली थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बहादुर ने उन्हें अपने साथ बिठाने की कोशिश की, लेकिन हर्षवर्धन प्रतिभा सिंह के साथ बैठे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें