मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिमला में प्रदर्शन किया गया। सीटू समेत अन्य संगठनों के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने कहा कि विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया है। प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के साथ SIR प्रक्रिया रोकने की मांग भी उठाई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शन में सीटू समेत अन्य संगठनों के सदस्य शामिल रहे।