75वें वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की ओर से शिमला स्थित वाटर कैचमेंट ढली में किया गया। इस अवसर पर आलोक प्रधान मुख्य अरण्यपाल(वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक) प्रेम नागर ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने वन्यजीव संरक्षण,जन-जागरूकता तथा जनभागीदारी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।