फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: शिमला के रिज पर चांद के दीदार के लिए उमड़ीं सुहागिनें, पति के हाथों से जल पीकर खोला व्रत

करवा चौथ के पर्व पर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो सिलसिला देर शाम तक जारी रही। वहीं शाम को चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत खोला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुहागिनें चांद के दीदार के लिए सज-धजकर पहुंचीं। वहीं चांद दिखने के बाद सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ अपने पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोला। रिज मैदान पर राम 7:30 बजे से ही विवाहित जोड़े जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान पुलिस जवान भी गश्त लगाते हुए नजर आए। दिनभर खराब मौसम बने रहने के चलते चांद नहीं दिखने का डर बना रहा। बादलों के बीच चांद का दीदार होगा या नहीं, इसे लेकर भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती रहीं। रात ठीक 8:05 बजे हल्के बादलों के बीच जैसे ही केलस्टन क्षेत्र की ओर से चांद निकला, वैसे ही महिलाएं छलनी और थाली में पानी का लोटा लेकर व्रत खोलने के लिए जगह-जगह खड़ी हो गईं। स्थानीय लोगों सहित सैलानी जोड़ों ने भी रिज पर छलनी से चांद देखकर करवा चौथ की पूजा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें