फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के गेयटी थिएटर में सजे पहाड़ी लघु चित्रकला के रंग, ‘द कनवर्जेंस’ प्रदर्शनी शुरू

गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार से ‘द कनवर्जेंस’ चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। 29 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े सात स्थानीय कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं। प्रदर्शनी में पारंपरिक पहाड़ी लघु चित्रकला के साथ धार्मिक और पारंपरिक विषयों पर आधारित चित्र कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में रखी गई चित्रकलाओं की कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक है। यहां कला प्रेमियों को विभिन्न विषयों पर आधारित चित्रों को देखने के साथ अपनी पसंद की कलाकृतियां खरीदने का अवसर भी मिल रहा है। पहाड़ी लघु चित्रकला और धार्मिक चित्र आकर्षण का केंद्र प्रदर्शनी में पारंपरिक पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग के रंग और शैली देखने को मिल रही है। इसके अलावा धार्मिक और पारंपरिक विषयों पर आधारित चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। स्थानीय कलाकारों की इन रचनाओं के माध्यम से हिमाचल की पारंपरिक कला और उनकी रचनात्मकता को सामने लाने का प्रयास किया गया है। हस्तनिर्मित कैंडल और क्ले मैग्नेट भी उपलब्ध चित्रकला के साथ कलाकारों ने कला एवं शिल्प से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं भी तैयार की हैं। इनमें हस्तनिर्मित कैंडल, क्ले से बने फ्रिज मैग्नेट और सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं। प्रदर्शनी में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कला प्रेमी चित्रों और हस्तनिर्मित उत्पादों को देख और खरीद सकते हैं। सात स्थानीय कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित ‘द कनवर्जेंस’ प्रदर्शनी में संयोगिता ठाकुर, श्यामा शर्मा, सारिका ठाकुर, विक्रम सिंह, गीतांजलि ठाकुर, पुनीत और पूजा की कलाकृतियां शामिल हैं। प्रदर्शनी 29 अक्तूबर तक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें