बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपने सियासी पत्ते खोल दिए हैं। यूं तो बीजेपी ने जहां भी चुनाव लड़ा है वहां पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव जीता है लेकिन इस बार हिमाचल चुनाव से पूर्व बीजेपी आलाकमान को बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल के आगे घुटने टेकने पड़े। तो आइए जानते है इस रिपोर्ट में आखिर वो कौन सी वजह थी जिसकी वजह से बीजेपी को सीएम कैंडिडेट की घोषणा करनी पड़ी।