फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे पर चलते कैंटर को लगी आग, ड्राइवर झुलसा

राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे पर चलते कैंटर को अचानक आग लग गई। आग से कैंटर का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया, वहीं कैंटर में लदा लाखों रुपये का महंगा ब्रांडेड सामान जल गया। सड़क सुरक्षा फोर्स इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह कैंटर अंबाला के मोड़ा वेयरहाउस से करीब तीन टन माल लेकर बठिंडा की ओर जा रहा था। गाड़ी में मशहूर कंपनियों के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते और कीमती स्पेयर पार्ट्स मौजूद थे। जब यह कैंटर राजपुरा-पटियाला रोड पर चेतनाया टेक्नो स्कूल के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तो अचानक उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि ड्राइवर आयुष वर्मा को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण दरवाजा खुल गया, जिस पर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। उसके शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। फोर्स टीम ने घायल आयुष को राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंपनी से मौके पर पहुंचे वर्करों ने बताया कि कैंटर में करीब 3 टन माल था। हादसे के दौरान कुछ लोगों द्वारा सामान उठाकर ले जाने की भी सूचना है। फिलहाल, कंपनी की ओर से सर्वेयर भेजे जा रहे हैं जो कुल नुकसान का आकलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें