मोहाली के मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स और डॉ. जी सी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 7वां टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 समारोह आयोजित हुआ। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, सेक्टर 64 में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।